चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, इस स्टेशन पर नवजात का जन्म, आरपीएफ ने किया ये काम

जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। आरपीएफ जवानों और सहयात्री महिलाओं की मदद से मां और नवजात दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाए गए।

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब डाउन नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की तत्परता से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बिहार के भोजपुर जनपद निवासी विशाल कुमार अपनी गर्भवती पत्नी गीता कुमारी के साथ दिल्ली से दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 04088 से अपने घर लौट रहे थे। विशाल दिल्ली में मजदूरी करता है। मंगलवार रात करीब 11:08 बजे ट्रेन जैसे ही झींझक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, तभी गीता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

कानपुर बर्रा में बिजली संकट से बवाल, आक्रोशित जनता ने सब स्टेशन में लगाया ताला

जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल 

स्टेशन मास्टर पुष्पेंद्र भदौरिया को सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को अवगत कराया। सूचना पर जीआरपी के हेड कांस्टेबल नृपेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार तथा आरपीएफ के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। इसी दौरान महिला यात्रियों की मदद से गीता ने ट्रेन के अंदर ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, पुलिस ने खोले कई राज

डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा का किया मेडिकल परीक्षण 

इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स शिल्पा यादव ने दोनों का मेडिकल परीक्षण किया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने बताया कि नवजात सात माह का है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, इसके बाद एक्सप्रेस ट्रेन को रात करीब 11 बजकर 35 बजे रवाना किया गया।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  20 May 2026, 2:10 AM IST

Advertisement