कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, पुलिस ने खोले कई राज

जनपद कानपुर नगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाकर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किदवई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 19 May 2026, 4:52 AM IST
google-preferred

Kanpur Crime News: जनपद कानपुर नगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाकर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना किदवई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ रवि और अर्जुन यादव के रूप में हुई है। मामले का खुलासा पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मार्कशीट, डिग्री बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न फर्जी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के नाम पर इंटरमीडिएट से लेकर पीएचडी तक की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, ग्रेड शीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कर लोगों को उपलब्ध कराते थे। इतना ही नहीं, बिना परीक्षा दिलाए डिग्री दिलाने का खेल भी संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, नकली मोहरें, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Kanpur News: बिल्हौर में सपा ने मिशन 2027 के लिए भरी हुंकार

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं को निशाना बनाकर करीब 80 फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी किए। जांच में तेलंगाना यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थानों के नाम के दुरुपयोग की बात सामने आई है। पुलिस को करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं।

जांच के दौरान हुआ खुला एक और राज

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी “GLOBAL BOOK OF EXCELLENCE AWARD UK LONDON” के नाम पर कथित अवार्ड कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से ठगी करते थे। कई सेलिब्रिटीज को अवार्ड देने का दावा कर प्रचार-प्रसार किया जाता था। मुख्य आरोपी मनीष ने पूछताछ में दुबई यात्रा करने की बात भी स्वीकार की है।

कानपुर में मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल : सपा MLA अमिताभ बाजपेई खून से लिखा- ‘मूर्ति कब लगेगी’

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, जबकि मामले की जांच एसआईटी और क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  19 May 2026, 4:44 AM IST

Related News

Advertisement