फर्जी BAMS डिग्री का खेल बेनकाब, UP STF ने अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना को प्रयागराज से दबोचा
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने BAMS की फर्जी मार्कशीट, डिग्री और प्रमाणपत्र बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के मुख्य सरगना मो. तारूक को प्रयागराज से गिरफ्तार कर भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।