Kanpur Dehat: बुजुर्ग महिला को ऐसे बनाया शिकार, कान से सोने की बाली उड़ाई

जनपद कानपुर देहात में रिश्तों को ढाल बनाकर चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के कानों की बाली चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस शातिर चोरों से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 20 May 2026, 2:52 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के बाले चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के बाले बेचकर प्राप्त ₹14,400 नगद, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।

बाइक सवारों ने महिला के छुए पैर 

जानकारी के मुताबिक, बीती 5 मई 2026 को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बिलहन गांव निवासी उत्कर्ष शुक्ला उर्फ वैभव की दादी रूरा क्षेत्र में थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने खुद को परिचित बताते हुए बुजुर्ग महिला के पैर छुए और उन्हें 'बुआ' कहकर बातचीत में फंसा लिया। दोनों आरोपी महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर नहर कोठी की ओर ले गए, जहां रास्ते में बड़ी चालाकी से उनके कानों से सोने के बाले चोरी कर फरार हो गए।

कानपुर में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, पुलिस ने खोले कई राज

पीड़िता के नाती ने दोनों आरोपियों की पहचान कर दर्ज कराया था मुकदमा

घटना के कई दिन बाद 17 मई को पीड़िता के नाती उत्कर्ष को स्थानीय लोगों से आरोपियों की पहचान और नाम की जानकारी मिली। इसके बाद 18 मई को रूरा थाने में सोनू कंजड और रितेश कंजड निवासी गांधी नगर, थाना अकबरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रूरा पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रूरा-झींझक नहर पटरी स्थित बालाजी मंदिर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर में दिल दहला देने वाला मामला: मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा ITBP जवान, कमिश्नर ऑफिस में मचा हड़कंप

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के बाले बेचकर उन्होंने रुपये मौज-मस्ती और निजी खर्चों में उड़ा दिए। वहीं, रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  20 May 2026, 2:48 AM IST

Advertisement