“चीखती रह गई बुजुर्ग महिला, कानों से बहा खून!” नैनीताल में दिनदहाड़े झपटमारी से हड़कंप, बदमाशों की तलाश तेज
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झपटमारी की घटना सामने आई है। दो युवकों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।