हिंदी
प्रेजेंटेशन में झलकी ऋषभ पंत की मायूसी (Img- Internet)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम को मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों एक और करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इस बड़ी हार के बाद जब लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के लिए मैदान पर आए, तो उनके चेहरे पर निराशा और मायूसी साफ देखी जा सकती थी। मैच गंवाने के दबाव और टीम के प्रदर्शन से दुखी पंत ने इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मैच खत्म होने के बाद जब ब्रॉडकास्टर्स ने ऋषभ पंत से टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया तो वे अपनी टीम का बचाव करने उतरे। अपनी टीम को बेस्ट बताने के प्रयास में पंत के मुंह से जोश-जोश में एक अपशब्द निकल गया।
हालांकि, यह अपशब्द उन्होंने किसी विपक्षी खिलाड़ी या अंपायर के लिए नहीं कहा था, बल्कि उन्होंने अपनी ही टीम के समर्थन में गलती से इस शब्द का इस्तेमाल कर दिया। पंत ने कहा, "हम एक शानदार (अपशब्द का प्रयोग करते हुए) टीम हैं।" लाइव टीवी पर कप्तान के मुंह से यह शब्द सुनते ही फैंस हैरान रह गए और देखते ही देखते इस बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के मैच में ऐसा क्या हुआ? Rishabh Pant पर लगा गया 12 लाख का जुर्माना
इस मुकाबले में न सिर्फ लखनऊ की टीम हारी, बल्कि खुद कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी फैंस और क्रिकेट जानकारों के सवालों के घेरे में आ गई। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे पंत अंतिम ओवरों में उस तेज गति से रन नहीं बना सके, जिसकी टीम को सख्त जरूरत थी। उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए महज 35 रन बनाए।
पंत से एक आक्रामक पारी की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा थी क्योंकि सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने टीम को बेहद तेज-तर्रार और मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन पंत इस मोमेंटम को भुनाने में पूरी तरह नाकाम रहे।
Champion mindset right here! 💯 Haarne ke baad bhi no excuses, just pure belief. "We are such a good f***ing team" - Rishabh Pant. 🚀😂😂#RishabhPant #IPL #DelhiCapitals #CricketTwitter #ChampionMindset #Comeback #T20Cricket #CricketFever pic.twitter.com/xVRHwb4E9P
— santy (@sycosanty001) May 19, 2026
अपनी धीमी बल्लेबाजी और कम स्कोर पर बात करते हुए ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, "मिडिल ओवरों में खेल थोड़ा धीमा हो गया। इसके अलावा जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की, वह सचमुच बेहद शानदार थी। हमें लगता है कि हम स्कोरबोर्ड पर 5 से 10 रन और जोड़ सकते थे, लेकिन 20वें ओवर में आर्चर के सामने हम ऐसा करने में असफल रहे।"
उन्होंने पिच और कप्तानी पर बात करते हुए आगे कहा, "एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा अपने गेंदबाजों का साथ देना चाहते हैं, लेकिन जब विकेट इस तरह का व्यवहार करे तो चीजें और भी मुश्किल हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में मैदान पर गेंदबाजों को बहुत ज्यादा सलाह देना भी काम नहीं आता है।"
CSK vs LSG: प्लेऑफ से बाहर होकर भी गर्व से खेली लखनऊ, हार के बाद गायकवाड़ ने खोले अपनी कमजोरी के राज
मैच के बाद पंत से एक अहम रणनीतिक फैसला यानी शाहबाज अहमद से पहले गेंदबाजी न करवाने की वजह भी पूछी गई। इस पर सफाई देते हुए कप्तान ने कहा, "जब गेंदबाजी में बदलाव की बात आई, तो सामने क्रीज पर बाएं हाथ के बल्लेबाज मौजूद थे। यही वजह थी कि हमने दिग्वेश राठी को गेंद सौंपने का फैसला किया। हम शाहबाज अहमद को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने लाकर रन लुटाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। मैच के नतीजे जो भी हों, लेकिन मुझे अपनी टीम के लड़कों पर पूरा गर्व है। हम वाकई एक बेहद अच्छी टीम हैं और मजबूती से वापसी करेंगे।"
Location : New Delhi
Published : 20 May 2026, 8:39 AM IST