iPhone 18 Pro की दीवानगी देख रह जाएंगे हैरान, 1.80 लाख रुपये के फोन के लिए रातभर लाइन में खड़े रहे लोग

iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री भारत में शुरू! दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर्स के बाहर रात भर लगी लंबी कतारें। ₹1.80 लाख के फोन के लिए दिखे अनोखे दीवाने, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 September 2026, 8:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में ऐपल के नए फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro' और 'iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। बिक्री शुरू होने के साथ ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में ग्राहकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

नए मॉडल को सबसे पहले अपने हाथ में लेने की होड़ इस कदर थी कि लोग गुरुवार की रात से ही ऐपल स्टोर्स के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हो गए थे। कई शहरों में तो माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा नजर आया।

दिल्ली के साकेत से लेकर मुंबई और बेंगलुरु तक दिखा क्रेज

मुंबई के बीकेसी स्थित 'Jio World Drive' ऐपल स्टोर और दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऑफिशियल ऐपल स्टोर के बाहर रात 10 बजे से ही सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। बेंगलुरु के 'Mall of Asia' स्थित प्रीमियम रीसेलर स्टोर के बाहर भी सुबह-सुबह भारी भीड़ उमड़ी।

तौबा-तौबा! महंगे फोन की दीवानगी की हदें हुईं पार; iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग पर मचा तहलका

कई दीवाने ग्राहक तो ऐसे भी थे जो नासिक जैसे दूसरे शहरों से सिर्फ पहला स्लॉट पाने के लिए रात भर सफर करके मुंबई पहुंचे और स्टोर के बाहर खड़े रहे। लोग अपने पुराने iPhone 17 Pro Max को नए मॉडल से अपग्रेड करने के लिए काफी उत्सुक दिखे।

कीमत और नए फीचर्स को लेकर ग्राहकों में भारी आकर्षण

कीमतों की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये तय की गई है। इसके बावजूद बिक्री में भारी उछाल देखा जा रहा है।

iPhone 18 Pro आते ही औंधे मुंह गिरी 17 Pro की कीमत, Croma दे रहा बंपर डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

ग्राहक विशेष रूप से इस बार पेश किए गए नए 'बरगंडी' (Burgundy) कलर वेरिएंट को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही, बेहतर कैमरा सेटअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी लाइफ ऐसे मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से लोग इस महंगे फोन को खरीदने के लिए बेताब दिखे।

Location :  New Delhi

Published :  18 September 2026, 8:46 AM IST

Advertisement