हिंदी
iPhone 17 Pro (Img- Pinterest)
New Delhi: टेक जायंट ऐप्पल द्वारा हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है। अमूमन हर साल नया आईफोन आते ही ऐप्पल अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पिछली जेनरेशन के प्रो मॉडल्स को हटा देता है।
इस बार भी कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को ऑफिशियल तौर पर बंद कर दिया है। लेकिन जो लोग नया आईफोन खरीदने का मन बना रहे थे, उनके लिए एक शानदार खबर है। नामी रिटेल प्लेटफॉर्म क्रोमा (Croma) इन दोनों ही बंद हो चुके लेकिन बेहद पावरफुल फोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
क्रोमा के स्पेशल स्टोर ऑफर के तहत ग्राहक iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को ऑफर्स के बाद महज 69,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर घर ले जा सकते हैं। वहीं, इस फोन के 512GB स्टोरेज वाले बड़े वेरिएंट की प्रभावी कीमत ऑफर्स के बाद 88,490 रुपये रह जाती है।
हालांकि, ग्राहकों को यह ध्यान देना होगा कि यह कोई सीधा फ्लैट डिस्काउंट नहीं है। इस कम कीमत का फायदा उठाने के लिए आपको तीन अलग-अलग ऑफर्स बैंक कैशबैक, पुराने आईफोन का एक्सचेंज वैल्यू और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस को एक साथ जोड़ना होगा।
क्रोमा के इस खास ऑफर में चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही, अगर आपके पास पुराना iPhone 15 Pro है और आप उसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 44,500 रुपये तक की ट्रेड-इन वैल्यू (एक्सचेंज वैल्यू) मिल सकती है। इतना ही नहीं, क्रोमा इस डील को और भी आकर्षक बनाने के लिए 12,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। इन तीनों ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत काफी ज्यादा हो जाती है।
अगर आप बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाले 'प्रो मैक्स' मॉडल के शौकीन हैं, तो आपके लिए भी क्रोमा पर जबरदस्त डील मौजूद है। iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट सभी ऑफर्स को मिलाकर 74,990 रुपये की प्रभावी कीमत में उपलब्ध होगा। वहीं, इसका 512GB वेरिएंट 94,990 रुपये में मिल सकता है।
3 लाख का iPhone Duo: ऐपल की जेब में जा रहा सारा पैसा या सरकारी टैक्स का है खेल? जानिए पूरा गणित
इस फोन पर यदि आप अपने पुराने iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 53,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। इसके ऊपर ₹12,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक अलग से दिया जा रहा है। क्रोमा का यह शानदार ऑफर 15 सितंबर से लाइव होने जा रहा है, जिससे प्रीमियम ऐप्पल डिवाइस खरीदने वालों को बड़ी बचत करने का मौका मिलेगा।
Location : New Delhi
Published : 14 September 2026, 2:14 PM IST