हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पनियरा ब्लाक परिसर में गुरुवार को विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय रहे। इस दौरान देवीपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मंजू दूबे सहित कई लोगों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का एक लाख रुपए कर्ज माफ किया गया है। दूसरी तरफ बढ़ते अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई गई है।
उज्जवला योजना चला कर घर-घर गैस दिया गया है। सरकार द्वारा जन धन योजना चला कर सरकार की सारी योजनाओं का लाभ सीधे खाते में दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब देश की आबादी अपने पैरों पर खड़ी होती है तो परिवार का विकास होता है। जब परिवार का विकास होता है तब ब्लाक, प्रदेश व देश का विकास होता है।
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार हमेशा मेहनत कर रही है। गरीबों को दवा के लिए आयुष्मान कार्ड द्वारा पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का कार्य योगी सरकार ने किया है।
शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों को माडल विद्यालय के नाम से आधुनिक बनाया जा रहा है। गरीबों को निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के नाम पर लगभग 68 हजार आवास दिया गया है। इस आयोजित कार्यक्रम को चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल और निर्भय सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान महामंत्री राजेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी अमर नाथ पांडेय, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, राजेश पाल, उमेश प्रजापति, पूर्व प्रमुख प्रत्याशी मंजू दुबे, बिरेंद्र सिंह, बिरेंद्र निषाद, जयनाथ सिंह, राहुल जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, श्रवण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Published : 27 March 2025, 3:30 PM IST
Topics : bjp CM Yogi Adityanath Maharajganj News Maharajganj Politics UP Government UP News Yogi Government