फतेहपुर के छात्रों को बड़ी राहत, अब पढ़ाई के लिए नहीं छोड़ना होगा अपना शहर, इस यूनिवर्सिटी में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
फतेहपुर के शांतिनगर जीटी रोड स्थित ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। योगी सरकार की पहल पर यहां बीटेक, बीजेएमसी और बीएससी एग्रीकल्चर जैसे प्रोफेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं। साथ ही मेधावियों के लिए छात्रवृत्ति और कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।