हिंदी
फतेहपुरः किसान आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए आज यूपी के हर जिले में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान यात्रा निकाली जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के हर एक जिले में किसान यात्रा निकाले जाने की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार हाई अलर्ट पर है। जगह-जगह किसान यात्रा पर पुलिस द्वारा रोक लगाई जा रही है। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया जा रहा है।
आज यूपी के फतेहपुर जिले में किसान यात्रा के लिए जा रहे सपा लोहिया वाहिनी की कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया है। जिसके बाद सपाई रोड पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद भी सपाई अपने जिद पर अड़े रहे , जिसके बाद पुलिस ने सपाइयों को हलका बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे में सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आजम खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के हर एक जिले में किसान यात्रा निकालने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज हमलोग किसान यात्रा निकाल रहे थे तभी हमलोगों को पुलिस ने रोक लिया, इसके साथ ही लखनऊ में कई सपा नेताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है , जिसका हम लोग विरोध करते हैं।
Published : 7 December 2020, 4:27 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Fatehpur Kisaan Yatra Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव किसान यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा