UP Accident: बदायूं में टेंपो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं में टेंपो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 October 2024, 10:07 AM IST
google-preferred

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दीपावली के पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मुजरिया गांव के पास एक टेंपो और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो चुके है। 

अपने घर लौट रहे थे लोग

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक टेंपो में सवार लोग नोएडा में काम करते थे और वे दीवाली के पर्व को मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान  हाईवे पर गलत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रही कार भी डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि, कार सवार को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती 

ट्रै्क्टर की टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गया और वहां आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालें लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। 

ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

इस घटना की जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। हालांकि, उसका चालक फरार हो गया है।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com