कासगंज में बड़ा हादसा: हाई टेंशन लाइन की चपेट में एक ही परिवार के 5 लोग, मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सड़क हादसे का खौफनाक मामला सामने आया है। कासगंज जनपद में दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक ही परिवार के पांच सदस्य हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 September 2025, 9:34 AM IST
google-preferred

Kasganj: कासगंज जनपद में दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक ही परिवार के पांच सदस्य हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा

ढोलना थाना क्षेत्र के बिरसुआ गांव में यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब अशोक कुमार का परिवार घर की छत पर खाना खाने बैठा था। परिवार के मुखिया अशोक जैसे ही उठे, उनका हाथ छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गया। अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए।

Road Accident in Deoria: भीषण सड़क हादसा! बाइक सवार दो युवकों और महिला की दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

एक-एक कर करंट की चपेट में आए परिजन

अशोक को करंट से छुड़ाने की कोशिश में उनकी पत्नी रेखा और बच्चे भी एक-एक करके चपेट में आ गए। देखते ही देखते पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। नीचे मौजूद ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर छत पर पहुंचकर डंडे की मदद से सभी को बिजली के तार से अलग किया।

इलाज के दौरान मासूम की मौत

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल कासगंज जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 9 वर्षीय शिवम पुत्र अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार गंभीर रूप से झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घायलों की हालत गंभीर

अलीगढ़ रेफर किए गए घायलों में शामिल हैं:

  • रेखा (32 वर्ष) पत्नी अशोक कुमार
  • अशोक (35 वर्ष) पुत्र राजवीर
  • काजल (6 वर्ष) पुत्री अशोक
  • लवली (2 वर्ष) पुत्री अशोक

चारों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार चार युवक दुर्घटना के शिकार, एक की मौके पर मौत

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार कासगंज और थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

गांव में मातम का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद बिरसुआ गाँव में मातम छा गया है। परिवार के मासूम बेटे की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से पूरे गाँव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाई टेंशन लाइन को घरों से हटाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Location : 
  • Kasganj

Published : 
  • 6 September 2025, 9:34 AM IST

Advertisement
Advertisement