सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत से मचा हड़कंप
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में मुर्धवा मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। सीओ की सरकारी गाड़ी की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि सीओ हर्ष पांडेय, उनका गनर और चालक घायल हो गए। सीओ को वाराणसी रेफर किया गया है।