हिंदी
मैनपुरी: यूपी में नशे के सौदागरों की एक और काली करतूत उजागर हुई है। मैनपुरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक और बड़े मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने उड़ीसा से पानीपत जा रहे एक ट्रक से साढ़े तीन सौ कुंतल गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 40 लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक कुरावली पुलिस और सर्विलांस टीम ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को नानामऊ कट जीटी रोडपर चेकिंग के बाद एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। ट्रक को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कुरावली थाना पुलिस रात चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता लगा कि एक ट्रक में भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। ट्रक पानीपत जा रहा था। तलाशी के बाद गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे को उड़ीसा से पानीपत भेजा ज रहा था। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी कि ओडिशा से गांजा किसके द्वारा भेजा गयाष पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद गांजा तस्करों के गैंग का बड़ा खुलासा हो सकता है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 19 January 2025, 3:21 PM IST
Topics : accused arrested Ganja HindiNews mainpuri ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist narcotics smuggling TrendingNews