नेपाल से बिहार मादक पदार्थों की ऐसी होती थी तस्करी, डेढ करोड़ का गांजा गोरखपुर से बरामद
यूपी एसटीएफ ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एसटीएफ ने गिरोह से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। एसटीएफ ने तस्करों की गिरफ्तारी रविवार दोपहर 23 नवंबर को गोरखपुर-देवरिया रोड दुबियारी पुल के पास थाना चौरीचौरा, जनपद-गोरखपुर से की है।