Sanjay Nishad On Muslims: होली पर्व को लेकर ये क्या बोल गए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, दिया हैरान कर देने वाला बयान

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सम्भल सीओ के बयान का समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय पर बयान दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

Updated : 12 March 2025, 1:12 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने संभल सीओ के बयान का समर्थन करते हुए मुस्लिम समुदाय पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग होली के रंग का विरोध करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

'रंग-बिरंगे कपड़े पहनने वाले रंग से क्यों डरते हैं?'

डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग खुद रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को भी रंगीन बनाते हैं। ऐसे में होली के रंग से उन्हें क्या परेशानी है? उन्होंने कहा कि होली तो साल में एक बार आती है, जबकि शुक्रवार 65 बार आता है। अगर एक दिन नमाज घर पर पढ़ ली जाए, तो इसमें क्या समस्या है?

'संस्कार से मनाया जाता है त्योहार'

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि उनके यहां संस्कार के साथ त्योहार मनाने की परंपरा है। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग रंग का विरोध कर रहे हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। अगर कोई प्यार से रंग लगा रहा है, तो उसमें बुराई क्या है?

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

संजय निषाद ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि रंग का विरोध करने वालों को मकान, अनाज, कपड़ा और सरकारी योजनाओं का लाभ सरकार से मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि मुसलमानों की स्थिति और खराब हो। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और बेवजह का विवाद न करें। 

Published : 
  • 12 March 2025, 1:12 PM IST