हिंदी
नई दिल्लीः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में किसानों के बकाए को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होनें ट्वीट कर संसद से लेकर इंडिया गेट के सौंदर्यीकरण पर तंज कसा है।
यह भी पढ़ें: आपत्तीजनक धार्मिक टिप्पणी करने पर पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन, इंडिया गेट और अन्य भवनों के पुनर्निर्माण, पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि सरकार किसानों के हकों को खत्म करके ‘मित्रों’ का पेट भर रही है।
यह भी पढ़ें: मनोहर लाल खट्टर चुने गए BJP विधायक दल के नेता, इस दिन ले सकते हैं शपथ
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “ किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा। संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा- 12,450 करोड़ रुपए। उप्र के गन्ना किसानों का बकाया - 7,000 करोड़ रुपए। भाजपा सरकार होश खो रही है।”
Published : 26 October 2019, 6:12 PM IST