हिंदी
महराजगंज: कई जगहों पर बिजली के करंट के कारण कई बड़े हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी बिजली विभाग की नींद नहीं खुल रही है। हाल ही में खुले में रखे ट्रांसफार्मर के कारण एक गाय की मौत हो गई। गाय की मौत के बाद गांव वालों ने विभाग को इसकी सूचना दी तो भी किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: करंट से 5 की मौत मामले में जांच कमेटी गठित, बड़ा सवाल क्या दोषियों को मिलेगी सजा
नौतनवा क्षेत्र के पुरैनिहा ठूठीबारी रोड़ पर स्थित लक्ष्मी राइस मिल के सामने कई सालों से खुले में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसकी वजह से एक गाय को करंट लगने की वजह से गाय की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि जब गाय को करंट लगा था तो वह काफी तड़प रही थी, तेज बिजली करंट होने की वजह से कोई कुछ कर नहीं पाया और गाय तड़प -तड़प कर मर गई।

बताया जा रहा है कि पहली बार ऐसा नहीं है कि बिजली की वजह से किसी जानवर की मौत हुई है। यह घटना पहली बार नहीं 2 से 3 जानवर पहले भी खुले ट्रांसफार्मर की शिकायत गांव वालों ने कई बार की लेकिन विभागीय अधिकारी इसकी सुध नहीं लेने वाला है और न ही किसी के रसूख पर कोई असर पड़ता है। इस मामले के बारे में नौतनवा जेई के सीयूजी को फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा मतलब अचानक अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो जेई साहब का फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते।
Published : 2 August 2019, 10:06 AM IST
Topics : Maharajganj Nautanwa uttar pradesh उत्तर प्रदेश करंट ट्रांसफार्मर नौतनवा बिजली विभाग महराजगंज