हिंदी
गोरखपुर नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 7 और 8 के बीच बना खुला और गहरा नाला स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। सड़क के किनारे बना यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे यहां रहने वाले लोगों में लगातार दुर्घटना की आशंका बनी… पढ़ें पूरी खबर
बच्चे की मौत
Gorakhpur News: गोरखपुर नगर पंचायत गोला के वार्ड संख्या 7 और 8 के बीच बना खुला और गहरा नाला स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। सड़क के किनारे बना यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे यहां रहने वाले लोगों में लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व इसी नाले में गिरकर एक मासूम बच्चे की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नगर प्रशासन ने अब तक पूरे नाले को ढकने की ठोस व्यवस्था नहीं की है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गोला के वार्ड नंबर 7 और 8 के बीच से थाना के बगल से होकर एक चौड़ी सड़क निकलती है, जो तहसील चौराहे के पास स्थित आरपीएम स्कूल के पास रामजानकी मार्ग से मिलती है। यह सड़क कस्बे के लोगों, थाना और नगर पंचायत से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग मानी जाती है। इसी सड़क के एक किनारे कस्बे के बारिश के पानी और घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए एक बड़ा और गहरा नाला बनाया गया है, जिसका पानी आगे जाकर एक पोखरे में गिरता है।
सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है और अधिकांश घरों का निकास इसी सड़क की ओर है। वार्ड नंबर 8 की उत्तरी पटरी पर बने इस नाले को कुछ स्थानों पर पटिया डालकर ढक दिया गया है, लेकिन कई हिस्से अब भी खुले पड़े हैं।
गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट: सरकार का नया प्लान, अब नहीं होगी कमी; पढ़ें पूरी खबर
स्थानीय लोगों के अनुसार घरों के सामने बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं। जब तक बच्चे अभिभावकों की नजर में रहते हैं, तब तक तो खतरा टल जाता है, लेकिन जरा सी चूक होने पर बच्चे नाले के पास पहुंच जाते हैं। कई बार बच्चे नाले में गिर भी चुके हैं, हालांकि समय रहते उन्हें बचा लिया गया।
समस्या का स्थायी समाधान नहीं
नागरिकों का कहना है कि कोरोना काल के दौरान एक दिन सड़क सुनसान होने पर एक बच्चा खेलते-खेलते नाले में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस घटना के बाद लोगों ने नगर प्रशासन से नाले को पूरी तरह ढकवाने की मांग की थी, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
महाराजगंज में सड़क पर चीखती रही महिला, टूट पड़ा दबंग युवक, CCTV ने खोल दिया राज
उधर नगर पंचायत के बड़े बाबू लल्लन प्रसाद ने बताया कि जहां दुर्घटना हुई थी, वहां नाले को ढक दिया गया है। बाकी खुले हिस्सों के लिए जेई को नाप कर स्टीमेट तैयार करने का निर्देश ईओ द्वारा दिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद शेष नाले को भी ढकने की कार्रवाई की जाएगी।