अवैध तरीके से रह रहे कई देशों के नागरिकों को नेपाल पुलिस ने लिया हिरासत में

डीएन ब्यूरो

नेपाल में अवैध तरीके से रह रहे कई देशों के नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये नागरिक नेपाल घूमने आए थें, लेकिन फिर यहीं बस गए। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस ने दर्जन भर देशों के कई नागरिकों को पकड़ा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की खास खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नेपाल, सीमा सोनौली (महराजगंज):  नेपाल में अवैध तरीके से रह रहे कई देशों के नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई विदेश नागरिक अवैध तरीके से वहां पर कई लंबे समय से रह रहे थें।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, देखें क्‍या-क्‍या हो सकते हैं बदलाव

नेपाल के पोखरा शहर में अवैध रूप से रह रहे 12 देशों के 21 नागरिकों को नेपाल की पर्यटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विदेशी नागरिक पोखरा के पास एक जंगल में तम्बू डालकर रह रहे थे। बुधवार की रात पोखरा के पर्यटन पुलिस के निरीक्षक विधान सिंह क्षेत्री ने बताया कि जर्मन नागरिक जुजिफर किराए की जमीन लेकर करीब 10 साल से मुर्गी पालन का कारोबार करता था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम करने वाले रोड रोलर से दब कर दो बच्चियों की मौत

स्थानीय नागरिकों के विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में पूछताछ के लिए ले लिया। मौके पर उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा मिला। उसने बताया कि उसके ही जैसे कई विदेशी नागरिक पोखरा में अवैध रूप से रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ने पर परिजनों ने की आत्मदाह की कोशिश, घंटो किया हंगामा

ये जानकारी मिलते ही नेपाल पर्यटन पुलिस की टीम ने जांच अभियान चलाकर पोखरा के जंगल से लेबनान देश के तीनरूस के,  सात नीदरलैंड के, दो फिलीपिंस, बेलायत, डेनमार्क, टर्की, फ्रांस, केन्या,और यमन के एक- एक अवैध रूप से रह रहे नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए विदेशियों ने बताया कि सभी टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आए थे और तभी से अपने देश वापस नहीं गए हैं। मौके पर केवल सात लोगों के पास ही पासपोर्ट मिला, बाकी और सभी के पास उनके देश से सम्बंधित कोई भी कागजात नहीं थे।










संबंधित समाचार