Maharajganj News: सोनौली में कैण्डल मार्च, दिवंगत अभिषेक मद्धेशिया को श्रद्धांजलि और न्याय की मांग तेज
सोनौली नगर पंचायत में दिवंगत अभिषेक मद्धेशिया की आत्मा की शांति के लिए कैण्डल मार्च निकाला गया। सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और न्याय की मांग उठाई। सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा, कानूनी कार्रवाई और सरकारी नौकरी देने की अपील की गई। नागरिकों ने अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।