Bhim Jora Encounter: दिल्ली मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश, कई बड़ी वारदातों में था शामिल
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया है। नेपाल का कुख्यात बदमाश भीम जोरा, पुलिस की कार्रवाई में ढेर हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।