पाकिस्तान एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान का बड़ा हमला, 15 पाक चौकियों पर कब्जा… जानिए मौत का आकड़ा

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने जोरदार जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। कुनार सीमा पर 40 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया है। सीमा पर जारी इस टकराव से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 27 February 2026, 4:29 AM IST
google-preferred

New Delhi: पाकिस्तान ने आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर अफगानिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस हमले में कई अफगान नागरिकों की मौत हुई थी। अब तालिबान सरकार ने इसका जवाबी एक्शन शुरू कर दिया है। बीते करीब 48 घंटों से दोनों देशों के बीच छिटपुट गोलीबारी जारी थी, जो अब तेज हमलों में बदलती नजर आ रही है।

तालिबान का जवाबी हमला

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि आम नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए अफगान सेना ने पाकिस्तान के सैन्य केंद्रों और चौकियों पर हमला शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक, अफगान सेना मल्टी बैरल रॉकेट लांचर समेत भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।

15 पाक चौकियों पर कब्जे का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे से नंगरहार-खैबर और कुनार-बाजौर सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू हुई। अफगान सेना टैंक, आर्टिलरी, रॉकेट और मोर्टार से हमले कर रही है। तालिबान प्रवक्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। कुनार सीमा पर पाकिस्तान के 40 सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया है। जिनमें से 13 के शव अफगान सैनिक अपने साथ ले गए हैं।

विदेशी नंबर से आया WhatsApp कॉल… और खाली हो गया अकाउंट! अमेठी में चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड

नंगरहार सीमा के पास 2 चौकियां, गोश्ता सीमा के पास 3 चौकियां और कुनार सीमा पर 2 चौकियों पर तालिबान सैनिकों की मौजूदगी का दावा किया गया है। अफगानिस्तान की ओर से “ऑपरेशन 201 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड” और “205 अल बद्र ब्रिगेड” चलाए जाने की बात भी कही गई है।

22 फरवरी की एयरस्ट्राइक से शुरू हुआ विवाद

पाकिस्तान ने 22 फरवरी को अफगानिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने नंगरहार प्रांत के खोग्यानी और गनी खेल जिलों के साथ-साथ पक्तिका प्रांत के बेरमल और अर्गुन जिलों में कथित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस हमले में एक ही परिवार के 16 नागरिकों की मौत का दावा किया गया था।

बिना बुलाए शादी में पहुंचे दो विदेशी, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया; देखें Viral Video

तालिबान सरकार ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए समय आने पर जवाब देने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद अब हालात और गंभीर हो गए हैं।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान में हुई एयरस्ट्राइक पर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत रमजान के पवित्र महीने में अफगान धरती पर हुए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और भारत अफगानिस्तान समर्थन में खड़ा है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 27 February 2026, 4:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement