हिल गई अफगानिस्तान की धरती: 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके
अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर आए इस भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए। इससे पहले, एक सितंबर को अफगान में भी भूकंप ने तबाही मचाई थी।