हिंदी
मुंबई: मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया।
Two held for issuing bomb threat to Maharashtra Dy CM Eknath Shinde: Mumbai Police#EknathShinde #BombThreat #Maharashtra #Mumbai @MumbaiPolice pic.twitter.com/Oj5kpBVcEX
— Dynamite News (@DynamiteNews_) February 21, 2025
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस के जवानों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को पकड़ लिया। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
आरोपियों की पहचान मंगेश अच्युतराव वायल, 35, अभय गजानन शिंगाने, 22 के रूप में हुई है, दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के निवासी हैं। उन्हें बुलढाणा जिले से हिरासत में लिया गया।
Published : 21 February 2025, 11:02 AM IST
Topics : Buldhana Police Deputy Chief Minister Eknath Shinde Dynamite News Eknath Shinde maharashtra Mumbai Mumbai Police