‘जो जाना चाहता है, उसे जाने दो’: 5 सांसदों के टूटने की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे का संदेश
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना (यूबीटी) के भीतर टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के पांच सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने साफ कहा है कि जो नेता जाना चाहता है, उसे वह रोकेंगे नहीं। इस घटनाक्रम ने शिवसेना के पुराने राजनीतिक इतिहास और पिछली बगावतों की याद भी ताजा कर दी है।