हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। इस मामले में अब खार पुलिस ने कामरा को नोटिस जारी किया है और उन्हें पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी बनाई। इस पैरोडी में कामरा ने शिंदे पर तीखे कमेंट किए, जिसे शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने गंभीरता से लिया। इसके बाद शिवसैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा, और उन्हें यह टिप्पणी नापसंद आई।
इसी विवाद के बाद खार पुलिस ने कामरा को नोटिस भेजा और उन्हें थाने में पेश होने के लिए कहा। मामले में कार्रवाई के बाद सोमवार को बीएमसी के अधिकारियों की एक टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया। इस स्टूडियो में वह विवादित शो किया गया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी।
कुणाल कामरा अपने हाजिरजवाबी और टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उनकी टिप्पणी ने एक राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया। उनकी टिप्पणी ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और कुणाल कामरा पुलिस के सामने कब पेश होते हैं।
Published : 25 March 2025, 9:43 AM IST
Topics : controversial comment Dynamite News Eknath Shinde Khar police has issued notice to Kunal Kamra Kunal Kamra Controversy letest news Maharashtra Deputy Chief Minister Mumbai News