Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में बवाल, शिंदे गुट और विपक्ष नेता के बीच भिड़ंत

महाराष्ट्र विधानसभा के परिसर में शिंदे गुट और विपक्ष नेता के बीच झड़प हो गई। पिछली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 August 2022, 12:12 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के परिसर में बुधवार को शिंदे गुट और विपक्ष नेता के बीच झड़प हो गई। पिछली सरकार के खिलाफ नारेबाजी के दौरान यह झड़प हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन इसके बाद भी शिवसेना और सरकार में शामिल विधायकों के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि विधानसभा के बाहर शिंदे गुट और विपक्षों के बीच झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा स्पीकर विजय कुमार ने दिया इस्तीफा

विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान पिछली सरकार के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के लोगों और विपक्ष नेता विधानसभा के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। तभी एक नारे के कारण दोनों गुटों में झड़प हो गई।

Published : 
  • 24 August 2022, 12:12 PM IST

Advertisement
Advertisement