सूरत के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल थीं सवार

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को हादसे में बाल-बाल बचीं। वे मंगलवार को मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। ट्रेन सूरत रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद उतरण स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक युवक ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 August 2026, 11:08 PM IST
google-preferred

Surat: मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर सूरत के पास उत्तराण स्टेशन के नजदीक पथराव की घटना सामने आई है। घटना के समय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी ट्रेन में सवार थीं। हालांकि, वह एग्जीक्यूटिव कोच में मौजूद थीं, इसलिए पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

जानकारी के मुताबिक, सूरत रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में किसी यात्री के घायल होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी सुरक्षित हैं। पथराव की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। RPF ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस और रेलवे अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि पथराव किसने और किस वजह से किया।

पत्थरबाजी की घटना के बावजूद ट्रेन में सवार किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

किसने फेंके पत्थर

रेलवे सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेन पर पत्थर किस स्थान से फेंके गए और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

बड़ी खबर: अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी मिसाइलें, देखें कितना फायदा होगा और कितना नुकसान?

नशे में धुत एक युवक हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंकलेश्वर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। RPF टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक के पास से करीब 30 साल के एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। शुरुआती जांच में पकड़े गए युवक के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि, उसकी पहचान और पूछताछ की आधिकारिक प्रक्रिया की जा रही है।

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को बेचा, 831 करोड़ रुपये में डील

जांच शुरू

सिक्योरिटी एजेंसियां ​​अभी गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से गहराई से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पत्थरबाजी सिर्फ नशे की हालत में की गई थी या इसके पीछे कोई और साजिश या इरादा था। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सूरत-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है।

Location :  Surat

Published :  25 August 2026, 10:38 PM IST

Advertisement