दिवाली-छठ पर घर जाने के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की ये व्यवस्था
दीपावली और छठ पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की बड़ी भीड़ स्टेशन पर देखने को मिल रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर देश के अन्य शहरों के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ रविवार को गुजरात के सूरत में उधना रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।