हिंदी
सूरत: गुजरात के सूरत में शनिवार को बिल्डिंग ढहने से बड़ा हादसा हो गया। शहर की एक पांच मंजिला बिल्डिंग ढह गई। जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सूरत के जीआईडीसी इलाके में हुई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। सभी टीमों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Published : 6 July 2024, 6:16 PM IST
No related posts found.