कोहरे की मार: छह घंटे देरी से आई वंदे भारत, यात्रियों को नहीं मिला भोजन; राजधानी सहित 52 ट्रेनें घंटों लेट
घने कोहरे के कारण कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वंदे भारत, राजधानी और तेजस समेत 52 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। वंदे भारत में यात्रियों को भोजन न मिलने की शिकायत भी सामने आई, जबकि ठंड और गलन ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी।