देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर बवाल, पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव, कई जवान घायल
देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है।