हिंदी
नांदेड़ में खौफनाक सड़क हादसा
Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार की शाम भीषण सड़त हादसा हो गया। एक ट्रक और टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिंडंत हो गई। इस हादसे में करीब सात लोगों की मौत गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब सात बजे सीताखंडी में नांदेड़-भोकर हाईवे पर वाकद गांव के पास हुई। टाटा मैजिक वैन नांदेड़ से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह छिटककर सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अंतिम समाचार मिलने तक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था और नांदेड़ पुलिस की एक टीम ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए पहुंच गई थी।। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे में गलती किसकी थी।
हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश वंडरवार ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पांच यात्रियों की पहचान पांडुरंग वाघमारे, लक्ष्मीबाई वाघमारे, सैयद अल्तमाश, शेख फिरोज और बलवान पवार के रूप में हुई है। छठे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, और नांदेड़ पुलिस की एक टीम ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए पहुंच गई है। मरने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे में गलती किसकी थी।
Location : Nanded
Published : 11 September 2026, 2:18 AM IST