हिंदी
मुंबईः नए कृषि कानून को लेकर आज दूसरे दिन महाराष्ट्र के किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। मुंबई के आज़ाद मैदान में 3 दिनों तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। माना जा रहा है कि ये किसान मुंबई में स्थित राज भवन में भी जा सकते है।
दिल्ली से शुरू हुआ ये आंदोलन मुंबई सहित कई राज्यों में पहुंच चुका है। करीब 4 महीने से यह प्रदर्शन जारी है, पहले दिल्ली में यह शुरू हुआ था और अब तीन दिनों के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान में प्रदर्शन जारी रहेगा, इस प्रदर्शन में किसान भारी संख्या में इकट्ठा हुए है।
इस प्रदर्शन में महाराष्ट्र के अलग-अलग यूनियन से किसान प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए है। जिसमें मुख्य रूप से संघटन के किसान यूनियन शामिल है, अखिल भारतीय किसान सभा, हिन्द मजदूर सभा महाराष्ट्र, आल इंडिया किसान खेत मज़दूर संघ जैसे अन्य यूनियन शामिल है, इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला - पुरुष प्रदर्शन के लिये इकट्ठा हुए हैं।
यह प्रदर्शन मुंबई के आज़ाद में तीन दिन तक चलेगा यानी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भी जारी रहेगा। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार और आदित्य ठाकरे ने किसानों को संबोधित किया।
Published : 25 January 2021, 1:38 PM IST