हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। आज 3 बजे तक नामांकन किए गए हैं। जिसके बाद कुछ प्रत्याशियों ने निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज पुलिस की आंखों में धूल झोंक टॉप टेन अपराधी अनिल गुप्ता पहुंचा कोतवाली
फरेंदा ब्लॉक में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह के समर्थित प्रत्याशी मनीषा ने नामांकन किया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर
राम प्रकाश सिंह समाजवादी पार्टी के नेता है उनकी समर्थित प्रत्याशी मनीषा ने निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीत लिया है।
वह वार्ड नंबर 82 परसिया से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। हालांकि भाजपा पार्टी ने भी इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। इसलिए यहां किसी भी प्रकार चुनावी टक्कर की उम्मीद नहीं थी।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
शुरू से ही इस सीट पर निर्विरोध चुनाव की चर्चा चल रही थी। इस दौरान विभूति पांडेय, अंबुज सिंह, वीरेंद्र पांडेय, दिनेश चंद्रा, शुभम विश्वकर्मा, विजय यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Published : 8 July 2021, 4:35 PM IST
Topics : Block Election Maharajganj uttarpradesh उत्तर प्रदेश निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख ब्लॉक प्रमुख महराजगंज