हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर सपा प्रमुख के साथ जर्मनी के सांसद और भारतीय मूल के राहुल कुमार कंबोज भी साथ रहे, जिन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फायदों पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
महाकुंभ निमंत्रण को लेकर कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के लिये यूपी सरकार द्वारा दिये जा रहे निमंत्रण पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कुंभ आस्था का विषय है और इसके लिये निमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती। श्रद्धालु और लोग खुद कुंभ के लिये आते हैं। लेकिन ये (भाजपा) सरकार कुछ अलग तरह की है, जो हर बात में राजनीतिक फायदा निकाल लेती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें
➡️ आज की पीढ़ी को सबसे ज्यादा अच्छी नौकरी की जरूरत है।
➡️ वो काम करके अपना और परिवार का भविष्य बनाना चाहते हैं।#UttarPradesh #SamajwadiParty @samajwadiparty @yadavakhilesh @dimpleyadav pic.twitter.com/fXiip8uOrY— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 29, 2024
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय भी कुंभ हुआ था। हमने इसकी बहुत सारी तैयारियां की थी और उस समय कुंभ का जिस तरह से आयोजन किया गया, उसे दुनिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि तब कुंभ की सफलता पर किताब भी प्रकाशित हुई, जिसे आज भी पढ़ने और समझने की जरूरत है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें
➡️आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लायेगी
➡️एक बार हम फिर विकास के रास्ते पर आगे चलेंगे#UttarPradesh #SamajwadiParty @samajwadiparty @yadavakhilesh @dimpleyadav pic.twitter.com/bL7X8cBb4F— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 29, 2024
बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कही बात
भारतीय मूल के जर्मनी के सांसद राहुल कुमार कंबोज द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फायदों पर दिये गये व्याख्यान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आज जर्मनी जैसा देश भी बैलेट पेपर से चुनाव करा रहा है। लेकिन भारत में कुछ लोग अपने फायदे के लिये ईवीएम से चुनाव कराते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव ऐसा होना चाहिये, जिस पर भरोसा किया जा सके। ईवीएम पर किसी को भरोसा नहीं होता। यही कारण है चुनाव जीतने वालों को चेहरे भी जीत के बाद लटके हुए नजर आते हैं, क्योंकि अंदर से उनको भी भरोसा नहीं होता। ये सवाल बड़ा है कि आखिर चुनाव जीतने वालों के चेहरे क्यों डाउन रहते हैं?
Published : 29 December 2024, 2:24 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav Press conference Mahakumbh 2025 ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Samajwadi Party UP News