हिंदी
महाकुंभ : प्रयागराज महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता लोगों को दुनिया के हर कोने-कोने से अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जिसका डंका विदेशों में भी गूंज उठा है। दुनिया के 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि एक फरवरी को 73 देशों से राजनयिक महाकुंभ का महात्म्य देखने आ रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार महाकुंभ में देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने- कोने से लोग शामिल हो रहे हैं। ऐसे में 73 देशों के राजनयिक भी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार को इसके लिए पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा गया है कि दुनियाभर के राजनयिक महाकुंभ नगर में बड़े हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन करना चाहते हैं। इस महाआयोजन के जरिए सात समंदर पार तक यूपी का डंका बज रहा है। इसीलिए धरती के कोने-कोने से लोग महाकुंभ देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
73 राजनयिक संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
महाकुंभ महाआयोजन में दुनिया के 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। यहां अमेरिका और बांग्लादेश के भी राजनयिक भी पधारेंगे। ये सभी विदेशी राजनयिक स्टीमर के जरिए संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र स्नान करेंगे। यहां से वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भ्रमण भी करेंगे। जिसमें यूपी स्टेट पवेलियन, अखाड़े, यमुना कॉम्प्लेक्स, अशोक स्तंभ और अन्य स्थलों का अवलोकन करेंगे।
विदेशी राजनयिकों के लिए खास इंतजाम
73 देशों के प्रतिनिधि भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनुभव करेंगे। जानकारी के अनुसार विदेशी राजनयिकों के लिए बमरौली हवाई अड्डे पर विशेष वीआइपी लाउंज में नाश्ते का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी की गई है। गृह मंत्रालय के 140 कर्मचारियों के लिए नावों का विशेष इंतजाम किया गया है।
महाकुंभ पधारेंगे इन देशों के राजनयिक
अमेरिका, रूस, यूक्रेन, बांग्लादेश, जापान, जर्मनी के साथ ही आर्मेनिया स्लोवेनिया, हंगरी, बेलारूस, सेशल्स, मंगोलिया, कजाकिस्तान, जिंबाब्वे, मलेशिया, माल्टा, भूटान, लेसोथो, स्लोवाक, न्यूजीलैंड,कंबोडिया, किरगिज, चिली, साइप्रस, क्यूबा, नेपाल, आस्ट्रिया, पेरु, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, अलसल्वाडोर, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, जार्डन, जमैका, इरिट्रिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, फ्रांस, एस्टोनिया, ब्राजील, सूरीनाम, बोत्सवाना, परागुआ, आईसलैंड, लातविया, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, थाईलैंड, पोलैंड, बोलिविया, रोमानिया, वेनेजुएला, अंगोला, गुयाना, फिजी, कोलंबिया, सीरिया, गिनी, म्यांमार, सोमालिया, इटली।
Published : 25 January 2025, 12:54 PM IST
Topics : diplomats Dynamite News foreign countries Maha Kumbh Mahakumbh Mela Mahakumbh Nagar Prayagraj Sangam spiritual center UPnews