सिद्धार्थनगर में भीषण हादसा, लोडेड ट्रेलर पलटा, 1 की मौत-कई गंभीर

सिद्धार्थनगर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लोडेड ट्रेलर के पलटने से एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 February 2024, 3:22 PM IST
google-preferred

सिद्धार्थनगरः जनपद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लोडेड ट्रेलर के पलटने से एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे की है। प्लाई से भरा ट्रेलर नौगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। किसी कारण यह ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए दो ट्रक, चालक की मौत 

ट्रेलर पलटने के कारण बगल से जा रही सवारी से भरी टेंपो और कुछ मोटरसाइकिल सवार इसके नीचे दब गए। जिससे एक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं, अभी कुछ और लोगों के ट्रेलर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

मौके पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस कप्तान प्राची सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाओ का कार्य जारी है। वहीं, जिला चिकित्सालय में घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत गंभीर है। 

Published :  1 February 2024, 3:22 PM IST

Advertisement