हिंदी
देवरियाः जनपद में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी हटा मार्ग स्थित वकील गंज चौराहे के पास का है। मृतकों की पहचान बसंतपुर निवासी राहुल राय और करौदी गांव निवासी बृजेश सिंह के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराए दो ट्रक, चालक की मौत
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजे मृतक घर लौट रहे थे। तभी वकील गंज चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृत्यु की खबर से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 1 February 2024, 2:52 PM IST
Topics : Accident In Deoria Accident News Deoria Latest Hindi News uttar pradesh उत्तर प्रदेश देवरिया मौत हादसा