हिंदी
सिकरीगंज: गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सिकरीगंज पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 11 बजे भूमिधर पुल के पास गोरखपुर एक्सप्रेस लिंक मार्ग से शातिर चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।
ये चीजें की गई बरामद
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, चोरी के गहने और नकदी बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से 37 पीले धातु के सोने के आभूषण, 30 सफेद धातु के चांदी के गहने और एक लाख 21 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की। यह गिरफ्तारी चोरी के मामलों में पुलिस की लगातार कार्रवाई का परिणाम है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी सिकरीगंज पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोर गिरोह इस इलाके में सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की और उन्हें धर दबोचा।
आरोपियों की पहचान
अभियुक्तों की पहचान पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम धीरज उर्फ आदित्य कुमार (24 वर्ष) और मोहम्मद इम्तियाज उर्फ सोनू (28 वर्ष) के रूप में की है। दोनों आरोपी क्रमशः गोरखपुर और मऊ जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस कार्रवाई में सफलता सिकरीगंज थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष कमलेश कुमार और उनकी टीम ने इस अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चोरी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
Published : 28 December 2024, 5:50 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur Gorakhpur News ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Sikriganj Police UP News