गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्त गंभीर, जानिए कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सिकरीगंज क्षेत्र के भूमिधर अंडरपास के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेपाल घूमने जा रहे लखनऊ के चार दोस्तों की तेज रफ्तार क्रेटा कार अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई।