महराजगंज के पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा को आजीवन कारावास की सजा, जानिए पूरा मामला

न्यायालय ने पूर्व बीजेपी नेता और अधिवक्ता रहे राही मासूम रजा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 10 March 2025, 5:46 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पूर्व भाजपा नेता और अधिवक्ता रहे राही मासूम रजा को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मासूज रजा को ये सजा हत्या, दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में सुनाई गई है। संतकबीर नगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी।

किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। आरोप है कि पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के आहत होकर किशोरी के पिता ने जान दे दिया था।

जिसके बाबत सोमवार को महराजगंज न्यायालय ने राही मासूम रजा को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है।

Published : 
  • 10 March 2025, 5:46 PM IST