हिंदी
जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। गठित जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त के क्रम में यह बदलाव जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
प्रशासनिक फेरबदल
गोरखपुर: जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। गठित जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के कार्यवृत्त के क्रम में यह बदलाव जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस निर्णय को पुलिसिंग को प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त
जारी आदेश के अनुसार, साइबर अपराध थाने में तैनात निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को कैम्पियरगंज थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं कैम्पियरगंज थाने के वर्तमान थानाध्यक्ष उप निरीक्षक राकेश रोशन सिंह को गोला थाना की कमान सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुणवत्ता और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी...
पुलिस महकमे में इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जानकारों का मानना है कि साइबर अपराध जैसे तकनीकी और संवेदनशील क्षेत्र में कार्य कर चुके निरीक्षक जितेन्द्र सिंह की तैनाती से कैम्पियरगंज क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। उनकी कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय स्तर पर बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।
बिहार में सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, लेकिन समय है सीमित; जानें अप्लाई करने का आसान तरीका
त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा
वहीं उप निरीक्षक राकेश रोशन सिंह को गोला थाना की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की संभावना है। गोला थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन से बेहतर संवाद और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। स्थानीय लोगों को भरोसा है कि नई तैनाती से पुलिस और जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जनपद में अपराध की स्थिति, कार्यक्षमता और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे भी इसी तरह के फेरबदल किए जा सकते हैं।