हिंदी
लखनऊः मंगलवार दोपहर मलिहाबाद थाना क्षेत्र में वृद्ध को टक्कर मारकर गाड़ी फरार हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शिकायत करने के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे मृतक के परिजनों ने हंगामा मचा दिया है।
इस हादसे में 63 साल के अब्दुल मजीद की जान गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा मौलाना सलमान नदवी के लड़के की गाड़ी से हुआ है। टक्कर मारकर गाड़ी मौके से फरार हुई थी। परिजनों का आरोप है की हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से अबतक पुलिस ने नहीं करी कोई भी कार्यवाही।
जानकारी के मुताबिक हादसे के एक दिन बीत जाने पर भी अबतक पुलिस ने गाड़ी नहीं पकड़ी। पूरे मामले को लेकर एसपी ग्रामीण का अपना रहे हैं गोलमोल रवैया।
Published : 20 November 2019, 5:38 PM IST