हिंदी
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली से मैनपुरी के नवीगंज जा रही बारातियों की एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना एटा के पिलुआ थाने के अंतर्गत गुलाबपुर मोड़ के पास घटित हुई। जहां अनियंत्रित बस पलटकर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कई लोगों चोटिल हो गए हैं। इस बस में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थे।
इस हादसे के बाद घायलों को तुरंत एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बचाव का कार्य किया शुरू
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बस में सवार लोग शादी समारोह के लिए जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
चश्मदीद ने घटना के बारे में बताया
इस बस में यात्रा करने वाले श्री किशन ने बताया कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जिसमें से 20 यात्री घायल हुए हैं। उनका कहना है कि बस में अचानक से बहुत तेज धमाका सा हुआ और यह बस दो डिवाइडर पार करके फ्लाई ओवर से नीचे रोड़ पर पलटी।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 11 November 2024, 9:31 PM IST
Topics : Bus accident Dynamite DynamiteNews Etah Accident ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news Road Accident TrendingNews UP News