खड़ी बस पर मौत बनकर टूटा कंटेनर, एटा में 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत
एटा-अलीगंज मार्ग पर गांव कीलरमऊ के पास खराब खड़ी रोडवेज बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हुए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, कई नीचे खड़े थे।