हिंदी
देवरिया: यूपी के देवरिया में किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। थाना रुद्रपुर में दो युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोर पर नशीला इंजैक्शन लगाकर उसके साथ घिनौना कृत्य को अंजाम दिया, जिससे नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। किशोर को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक कुछ माह पूर्व किशोर को नौकरी का झांसा देकर मुंबई ले गए थे वहां पर भी उन्होंने पीड़ित के साथ कुकर्म किया।
पुलिस निरीक्षक अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 18 January 2025, 10:40 AM IST
Topics : accused Deoria disgusting act DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police teenager TrendingNews