Raebareli News: दो डंपरों की टक्कर और भीषण सड़क हादसा, जानिये पूरा अपडेट

रायबरेली जनपद में दो डंपरों के बीच टक्कर के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 March 2025, 12:49 PM IST
google-preferred

रायबरेली: गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के केलौली में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दो डंपरों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर बाल-बाल बच गए उन्हें मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद रायबरेली-लालगंज रोड पर लंबा जाम लग गया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ।  

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवरों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है।  

इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को उजागर किया है। अक्सर देखा जाता है कि भारी वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। 

इस घटना के बाद यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इंतजाम किया। हादसे की जगह पर मौजूद लोगों ने भी यातायात नियंत्रण में पुलिस की मदद की।

Published : 
  • 18 March 2025, 12:49 PM IST